महसूद को खत्म कर देंगे: मलिक
इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि सुरक्षा बल जब भी तहरीक-ए-तालिबान के सरगना बैतुल्लाह महसूद को पाएंगे तो उसे खत्म कर देंगे।
मलिक ने कहा कि महसूद कई बेगुनाह लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि स्वात और बुनेर के इलाकों को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है और विस्थापित लोग जल्द ही अपने घरों को लौटने लगेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications