अभिनेत्री फराह फावकेट का निधन
लास एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री फराह फावकेट का गुरुवार को निधन हो गया। 62 वर्षीय फराह पिछले तीन वर्षो से कैंसर से जूझ रहीं थीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उनके मित्र रयान ओ'नील ने बताया कि फराह का निधन स्थानीय समयानुसर गुरुवार सुबह 9.28 बजे हुआ।
ओ'नील ने कहा, "कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद हमारी प्यारी फराह ने दम तोड़ दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications