कलकत्ता उच्च न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति
राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति ने श्यामलकांति चक्रबर्ती, मोहम्मद अब्दुल गनी, रघुनाथ रे, मृणाल कान्ति सिन्हा और प्रभात कुमार डे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर, वरीयता के क्रम से नियुक्ति प्रदान की है।
पांचों न्यायाधीशों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications