अवैध हथियारों की बिक्री की जांच करेगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने देश के सभी हथियार डीलरों को नोटिस जारी करने का फैसला किया है। नोटिस में अवैध हथियारों की ब्रिकी के बारे में सूचना मांगी जाएगी।
पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम न करने वाले डीलरों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।
उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से कहा कि वे अवैध हथियारों की ब्रिकी पर नजर रखें और उन डीलरों पर कार्रवाई करें जो हथियारों की अवैध बिक्री में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications