तालिबान कमांडर सहित 6 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में सुरक्षा बलों की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तालिबान के एक स्वंयभू कमांडर सहित कम से कम छह आतंकवादी मारे गए।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने खबर दी है कि सुरक्षा बलों ने छापरी फिरोज खेल और अटमान खेल इलाकों में तालिबान आतंकवादियों के ठिकाने पर बमबारी की जिसमें कम से कम छह आतंकवादी ढेर हो गए।
उधर, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गुरुवार को ओरकजई और खुर्रम इलाके में कई जगहों पर कब्जा कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications