हम सत्ता में आए तो स्मारकों और प्रतिमाओं पर चलेगा बुलडोजर : मुलायम
लखनऊ स्थित राममनोहर लोहिया पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह ने यादव ने आरोप लगाया कि मायावती स्मारकों, पार्को और प्रतिमाओं के लिए सरकारी धनराशि का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर रही हैं।
सपा अध्यक्ष ने धमकी देते हुए कहा कि यदि राज्य में सपा की सरकार बनी तो मायावती सरकार द्वारा बनवाए गए सभी स्मारकों, पार्को और प्रतिमाओं पर बुलडोजर चलेगा।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री मायावती ने निर्धारित तिथि से आठ दिन पहले ही जल्दबाजी में गुरुवार रात को अपनी 15 परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। ये परियोजनाएं लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल और कांशीराम स्मारक स्थल से संबंधित हैं।
मुलायम ने कहा कि बीते लोकसभा चुनावों में जनता ने बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती को सही राह दिखा दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदेश से सफाया हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications