कानून मंत्री ने अफजल गुरु की फांसी में विलंब की बात स्वीकारी
संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मोइली ने कहा,"आप तुरंत किसी को चुनकर फांसी पर नहीं लटका सकते। दुनिया में ऐसा कहीं नहीं होता, पाकिस्तान में भी नहीं।"
मोइली ने कहा कि 28 दया याचिकाएं निपटाने के लिए लंबित पड़ी हैं और ऐसी याचिकाओं को तेजी से निपटाने के लिए एक तेज तंत्र की स्थापना की आवश्यकता है।
कांग्रेस पार्टी की इसमें कोई भूमिका नहीं होने की ओर संकेत करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि कोई भी देश किसी राजनीतिक दल के विवेक पर किसी व्यक्ति को फांसी पर लटका या छोड़ नहीं सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications