स्व.माथुर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा, केन्द्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्री महादेव सिंह खंडेला, पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत, विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यमंत्री परिषद के सदस्य, मुख्य सचिव एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण, असम सरकार के प्रतिनिधि, राज्य के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, विधायक और गणमान्य नागरिक अन्तिम संस्कार में शामिल हुए। सभी ने स्व. माथुर को गमगीन माहौल में अंतिम विदाई दी।
छठी राजपूताना राइफल्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर सलामी दी। स्व. माथुर के शव को उनके पुत्र प्रदीप माथुर ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications