कॉडर विभाजन के लिए चिकित्सकों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
शिष्टमंडल के सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष डॉ़ कुमुद बाला गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। शिष्टमंडल ने संघ के उपाध्यक्ष डॉ़ अनिल ओरी, महासचिव डॉ़ राजेश सूद, संयुक्त सचिव प्रो़ नरबीर ठाकुर, सामाजिक सचिव डॉ़ यू़ क़े चंदेल तथा कार्यकारी सदस्य डॉ़ रवीन्द्र मिन्हास तथा डॉ़ अनूप सूद भी शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य नेटवर्क सृजित किया गया है। उन्होंने चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के सरकार के प्रयासों में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एक पुनीत व्यवसाय है तथा चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रोगी की आशाओं पर खरा उतरना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications