भारत के साथ वार्ता जरूरी: पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान का कहना है कि भारत के साथ वार्ता दोनों देशों के हित में है और इसकी उपेक्षा नहीं की जा सकती।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बसीत ने गुरुवार को कहा, "क्षेत्र में शांति और स्थायित्व के लिए भारत के साथ वार्ता जरूरी है।"
मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की प्रक्रिया पर विराम लगा दिया था।
बसीत ने कहा कि मुंबई हमले के संदर्भ में पाकिस्तान प्रभावशाली ढंग से कार्रवाई कर रहा है। उल्लेखनीय है कि मुंबई हमले में 170 से अधिक लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications