दलित किशोर की साथियों ने की पीट-पीटकर हत्या
जिले के कोतवाली प्रभारी बाबूराम ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि घटना कोतवाली इलाके की है, जहां आज सूरज और उसके दोस्त क्रिकेट खेलने गए। खेल के दौरान पहले बल्लेबाजी करने को लेकर सूरज का उसके दोस्त त्रिलोकी और सुरजीत से झ्झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ने मिलकर क्रिकेट के बल्ले और स्टंप से सूरज को पीट-पीटकर मार डाला।
बाबूराम के मुताबिक सूरज के परिजनों की शिकायत पर आरोपी त्रिलोकी और सुरजीत (दोनों 20 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से दोनों फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications