बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
29 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के गरमागरम होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। राज्य में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के बिखराव तथा लोकसभा चुनाव के बाद अब राज्य की राजनीति का स्वरूप बदल चुका है और विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।
विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य सचेतक रामचंद्र पूर्वे ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में गिरती कानून व्यवस्था विपक्षी दलों का प्रमुख मुद्दा होगा।
विधानसभा में कांग्रेस के नेता अशोक कुमार ने भी गिरती कानून व्यवस्था को ही मुख्य मुद्दा बनाने के संकेत दिए हैं। विधानसभा सचिवालय के अनुसार मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की कुल 26 बैठकें होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें