माइकल जैक्सन का निधन
लास एंजेलिस, 26 जून (आईएएनएस)। पॉप स्टार माइकल जैक्सन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 50 वर्ष के थे।
खबरों में कहा गया है कि भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात जैक्सन को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जैक्सन को बचाया नहीं जा सका। जैक्सन पहले भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे थे।
गौरतलब है कि जैक्सन 13 जुलाई से ब्रिटेन में कमबैक कंसर्ट में हिस्सा लेने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications