गैस पाइप लाइन के निर्माण पर गेल 7,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस निवेश में से 4,500 करोड़ रुपये दाभोल-बेंगलुरू पाइप लाइन परियोजना पर खर्च होगा। इस पाइप लाइन की क्षमता प्रति दिन 1.6 करोड़ घन मीटर की होगी।
दूसरी कोच्चि-मंगलोर पाइप लाइन परियोजना पर तीन हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी भी क्षमता 1.6 करोड़ घन मीटर की होगी।
गेल के चेयरमैन यू. बी. चौबे ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्य सचिव सुधाकर राव से बेंगलुरू में मुलाकात कर परियोजना के बारे में चर्चा की।
एक बयान में गेल ने कहा है कि मुख्य सचिव ने परियोजना के क्रियान्वयन में राज्य सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications