कड़ी सुरक्षा के बीच लेस्टर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण (लीड-1)
लगभग 1000 भारतीय मूल के लोग प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मौजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने की आशंका थी लेकिन अनावरण के मौके पर किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं देखा गया। गांधीजी की यह बैठे हुए मुद्रा वाली प्रतिमा सात फुट ऊंची है और इसे पांच फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है।
प्रतिमा के अनावरण के असवर पर ब्रिटेन के गृह सचिव एलन जानसन और स्वामी सत्यमित्रानंद मौजूद थे। ब्रिटेन में स्थापित यह गांधीजी की दूसरी प्रतिमा है। इसे कोलकाता के मूर्तिकार गौतम पाल ने बनाया है और इसे पानी के जहाज द्वारा कोलकाता से लेस्टर भेजा गया है।
लेस्टर में भारतीय मूल के 280,000 लोग रहते हैं। यहां उनका मुख्य कार्य व्यवसाय है। लेस्टर ब्रिटेन का ऐसा शहर है, जहां 2015 तक श्वेत लोग अल्पसंख्यक हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications