मानसून मध्य भारत में बढ़ा, उत्तर भारत को कोई राहत नहीं
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में आगे बढ़ा है, इसके कारण कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई है।
उसने कहा कि मानसून के बिहार और झारखंड सहित उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने के लिए स्थितियां काफी अनुकूल हैं और अगले दो-तीन दिनों में पूरे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उड़ीसा के कुछ हिस्से को घेरने की आशा है।
बहरहाल उत्तर भारत के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की कोई आशा नहीं है और सप्ताहांत तक गरमी का प्रकोप जारी रहने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications