एईआरए के अध्यक्ष होंगे वाई. एस. भावे
एईआरए का मुख्य काम हवाईअड्डों व एयरलाइनों में स्वस्थ प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के अलावा हवाईअड्डों के विकास में निवेश, किराये पर नियंत्रण और उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करना है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक सन 1972 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भावे को पांच वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।
प्राधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications