टाटा मोटर्स को 2,505 करोड़ का घाटा
वैश्विक आर्थिक संकट और कंपनी की ब्रिटिश इकाई को हुए भारी नुकसान के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है।
कंपनी ने वर्ष 2006-07 के 35,660.07 करोड़ रुपये की तुलना में करीब दोगुना यानी 70,938.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
देश की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता और सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने वर्ष 2008-09 में 498,581 वाहनों की बिक्री की, जबकि इससे पिछले वर्ष में यह संख्या 582,390 थी।
पिछले साल फोर्ड मोटर्स से जगुआर एंड लैंड रोवर (जेएलआर) ब्रांड खरीदने वाली टाटा मोटर्स ने जेएलआर इकाई से राजस्व का एक तिहाई हिस्सा हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications