मुख्यमंत्री के बयान की गलत व्याख्या की गई : मिजोरम सरकार
मिजोरम के स्थानीय आयुक्त संजय प्रताप सिंह द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने दूर-दूर तक यह नहीं कहा या संकेत दिया कि भारत में नस्लभेद है और वह नस्लवाद से पीड़ित हैं।
कुछ समाचार पत्रों में यह प्रकाशित हुआ था कि सिंगापुर में पानी पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लालथनहवला ने अपने भाषण में कहा कि भारत में नस्लवाद हैं और वह खुद नस्लवाद से पीड़ित हैं।
बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री के बयान की गलत व्याख्या की गई और उसे सही ढंग से नहीं लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications