चिदम्बरम ने कंधमाल हिंसा के पीड़ितों से घर लौटने का आग्रह किया
प्रदेश की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर उड़ीसा आए चिदम्बरम ने कंधमाल का दौरा किया जहां पिछले साल साम्प्रदायिक हिंसा में 38 लोग मारे गए थे।
चिदम्बरम ने इस दौरान हिंसा पीड़ित लोगों के लिए लगाए गए राहत शिविरों का दौरा किया और उनसे बातचीत भी की। उन्होंने पीड़ितों को सुरक्षा सुनिश्चित कराने का वादा किया और साथ ही उनसे अपने-अपने घरों को लौटने का आग्रह भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications