200 किलो विस्फोटकों के साथ झारखंड में दो नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि दो विद्रोही, जिनकी पहचान संतोष साव और गणेश साव के रूप में की गई है, को झुमरा हिल्स के नजदीक लालपनिया से शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। लालपनिया बोकारो स्टील सिटी से करीब 45 किलोमीटर दूर है। इनके पास से 200 किलोग्राम विस्फोटक और 100 डेटोनेटर बरामद किया गया।
पुलिस ने इनको भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का कट्टर सदस्य बताया है। ये अपने संगठन के विद्रोहियों को हथियार व विस्फोटकों की आपूर्ति करने का काम करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications