राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने माथुर के निधन पर शोक जताया
इसके साथ ही राष्ट्रपति ने नागालैंड के राज्यपाल के. शंकरनारायणन को असम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "शिवचरण माथुर के निधन के मद्देनजर राष्ट्रपति ने के. शंकरनारायणन को तत्काल प्रभाव से असम का अतिरिक्त कार्यभार संभालने को कहा है।"
ज्ञात हो कि माथुर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से नई दिल्ली में निधन हो गया था। वह राजस्थान के मुख्यमंत्री भी रहे थे।
दिवंगत माथुर की पत्नी को लिखे शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, "अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में माथुर ने राजस्थान में कई विकासात्मक कार्य किए। वह ग्रामीण जनता के कल्याण की सोचते थे। उनके निधन से देश ने एक ऐसा शख्स खो दिया जो समाज की जड़ों से जुड़ा था।"
उपराष्ट्रपति ने भी माथुर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि माथुर एक कुशल प्रशासक और सम्मानित जननेता थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications