छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को जलाया
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बसारी दरवाजा मुहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय रूखसाना कुछ मनचलों से परेशान थी। वे लोग लगातार उसे फोन करते थे। रूखसाना का कहना है कि जब उसने फोन पर इन लोगों से बात नहीं की तो ये लोग नाराज हो गए। रूखसाना ने इसकी शिकायत अपनी मां से की तो रूखसाना की मां ने चारों मनचलों को डांटा।
रूखसाना के मुताबिक ब्रजेश, सियाराम, राजेश और निसार शुक्रवार को उसके घर आए। जिनमें से दो ने उसके हाथ पकड़ लिए और एक ने उस पर मिट्टी का तेल डाला तो एक अन्य साथी ने आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी रूखसाना को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्रा ने पत्रकारों को बताया है कि चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications