बंद के आव्हान से कश्मीर में जनजीवन बाधित

श्रीनगर और कश्मीर के अन्य कस्बों में स्कूल, सरकारी कार्यालय, बैंक, व्यापारिक संस्थान और दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर वाहन भी नहीं दिखे।

हुर्रियत के उदारवादी धड़े के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुक ने लोगों से शुक्रवार को शोपियां के लोगों के साथ 'एकता दिवस' के रूप में मनाने का आग्रह किया जो 17 वर्षीय आसिया जान और 22 वर्षीय नीलोफर जान के बलात्कारियों और हत्यारों की पहचान और उन्हें दंडित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

उनके समर्थकों ने पुराने शहर की जामिया मस्जिद में नमाज के बाद शोपियां की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़ने के साथ लाठीचार्ज भी किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+