ब्रिटेन के लिसेस्टर शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
स्थानीय लोग हालांकि इस प्रतिमा को लगाए जाने का विरोध कर रहे थे लेकिन अनावरण के मौके पर किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं देखा गया। गांधी जी की यह बैठे हुए मुद्रा वाली प्रतिमा सात फुट ऊंची है और इसे पांच फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है।
प्रतिमा के अनावरण के असवर पर ब्रिटेन के गृह सचिव एलन जानसन और स्वामी सत्यमित्रानंद मौजूद थे।
ब्रिटेन में स्थापित यह गांधी जी की दूसरी प्रतिमा है। लिसेस्टर में भारतीय मूल के 280,000 लोग रहते हैं। यहां उनका मुख्य कार्य व्यवसाय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications