तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई)का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद की तुलना में 419.02 अंकों (2.92 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 14,764.64 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,781.94 के ऊपरी और 14,373.57 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 27.95 अंकों की बढ़त के साथ 14,373.57 पर खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 133.65 अंकों (3.1 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,375.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,383.75 के ऊपरी और 4,243.95 के निचले स्तर पर भी पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 2.10 अंकों की बढ़त के साथ 4,243.95 पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 121.00 अंकों (2.40 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,170.90 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 107.73 अंकों (1.89 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,800.75 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी बैंकों,कैपिटल गुड्स और आईटी क्षेत्र के शेयरों के मूल्यों में दर्ज की गई। बैंकों के शेयर मूल्यों में 4.31 प्रतिशत,कैपिटल गुड्स के शेयर मूल्यों में 4.17 प्रतिशत और आईटी के शेयर मूल्यों में 3.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1689 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। 937 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications