सन फार्मा के संयंत्रों पर अमेरिकी दवा अधिकारियों का छापा
छापेमारी की इस खबर के कारण बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 17.59 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत के समय इन शेयरों कीमत 1070 रुपये रही।
कराको फार्मासिटकल्स लेबोरेट्रीज के संयंत्रों पर एफडीए के मापदंडों के अनुकूल दवा बनाने में विफल रहने के कारण छापा मारा गया। कराको फार्मासिटकल्स लेबोरेट्रीज में सन फार्मा की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
एफडीए के 'सेंटर फॉर ड्रग इवैलुएशन एंड रिसर्च' के निदेशक गैनेट वूडकॉक ने कहा, "हमारे मापदंडों के मुताबिक दवा का निर्माण नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ हम कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
यह पहला मौका नहीं है जब कंपनी एफडीए के निशाने पर है। इससे पहले पिछले अक्टूबर में एफडीए ने कंपनी के संयंत्रो का निरीक्षण किया था और दवा निर्माण में कई खामियां पाई गई थी। कई दवाइयों को दूषित पाया गया था, हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने इस बारे में आंतरिक जांच करवाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications