दिल्ली की अदालतों में अब लगेगा बायोमेट्रिक उपस्थिति यंत्र
नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की पांच अदालतों में जल्द ही बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लगाई जाएगी। अदालत के कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने और कार्य संस्कृति विकसित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
अदालत प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने गौर किया है कि कई कर्मचारी अदालतों में काफी विलंब से पहुंचते हैं। जब मन होता है तब चले आते हैं। लेकिन बायोमेट्रिक यंत्र के लग जाने से ऐसा करना असंभव होगा।"
उन्होंने कहा कि अदालतों को आधुनिकता के रंग में रंगने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।
वर्तमान में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति एक पóो पर दर्ज होती है जिस पर सभी कर्मचारी हस्ताक्षर करते हैं और जिला न्यायाधीश उसे प्रशासनिक विभाग के पास भेज देते हैं। ऐसे में कौन कब आया और गया इसका रिकार्ड दर्ज नहीं हो पाता।
बहरहाल, कुछ कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। ऐसे ही एक कर्मचारी ने कहा, "मुझे खुशी है कि ऐसा कोई यंत्र लगाया जा रहा है जिससे उपस्थिति का सही पता चल सकेगा। कम से कम हमारी मेहनत तो दिखेगी। कई बार ऐसा होता है कि कामों के निपटारे के लिए हमें लंबे समय तक अदालत में रूकना पड़ता है। रिकार्ड नहीं होने की वजह से हमें ओवरटाइम के मेहनताने से वंचित होना पड़ता था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications