जैक्सन की मौत से हतप्रभ है दुनिया (लीड-2)

वाशिंगटन, 26 जून (आईएएनएस)। मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन के आकस्मिक निधन से पूरी दुनिया हतप्रभ है। हर कोई उनके बच्चों और परिजनों के प्रति अपनी संवदेना प्रकट कर रहा है।

जैक्सन का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात जैक्सन को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें लास एंजेलिस के यूसीएलए चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन जैक्सन को बचाया नहीं जा सका। जैक्सन पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

माइकल जैक्सन के भाई जर्मेन जैक्सन का कहना है कि लास एंजेलिस के यूसीएलए चिकित्सा केंद्र के चिकित्सक जैक्सन को बचाने के लिए एक घंटे से भी ज्यादा समय तक कोशिश करते रहे लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

जर्मेन ने भावुक होकर संवाददाताओं से कहा, "माना जा रहा है कि जैक्सन को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा। भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार को सुबह एक बजकर 37 मिनट पर उनकी मृत्यु हुई।"

लॉस एंजेलिस पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जैक्सन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी उसके बाद ही मौत के असल वजह का पता चल पाएगा।

उधर, अपने पसंदीदा गायक के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पत्रकार भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।

उनकी पूर्व पत्नी लीजा मैरी प्रेसले ने कहा, "मैं बहुत दुखी और असमंजस मे हूं। उनके बच्चों के बारे में सोचकर मैं और दुखी हूं। मैं उन्हें और उनके परिवार को अच्छी तरह जानती थी। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। इसे बयान करने के लिए मेरा मुंह से शब्द नहीं निकल रहे।"

प्रसिद्ध गायिका मैडोना ने एक बयान जारी कर कहा, "मैं इस दुख भरी खबर को सुनने के बाद से अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पा रही हूं। मैंने हमेशा जैक्सन का अनुसरण किया। दुनिया ने एक महान हस्ती खो दी लेकिन उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा। उनके तीनों बच्चों और परिजनों को ईश्वर यह क्षति सहन करने की शक्ति दे।"

हिप-हॉप संगीत से जुड़े दिग्गज कारोबारी रसेल सिम्पसंस ने कहा, "माइकल जैक्सन मेरी पीढ़ी के एक सांस्कृतिक नायक थे। वह उत्साही, बेमिसाल और बहुत ही ज्यादा प्रतिभावान थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।"

जैक्सन का जन्म 29 अगस्त, 1958 को इंडियाना में हुआ। पिता जो जैक्सन द्वारा शुरू किए गए संगीत समूह 'जैक्सन 5' के साथ वह बचपन में जुड़े। इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में कामयाबी की कई ऊंचाइयां देखीं। 'थ्रिलर', 'बैड' और 'ऑफ द वॉल' उनके मशहूर एलबम रहे।

जैक्सन के परिवार में उनके तीन बच्चे माइकल जोसेफ जैक्सन जूनियर, पेरिस माइकल कैथरीन जैक्सन और प्रिंस 'ब्लैंकेट' माइकल जैक्सन-2 हैं।

गौरतलब है कि जैक्सन 13 जुलाई से ब्रिटेन में कमबैक कंसर्ट में हिस्सा लेने वाले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+