भारतीय मूल की महिला ने की पति की मौत की जांच की मांग
40 वर्षीय एम. मनिमलई नाम की इस महिला ने इस संबंध में गृह मंत्री जेलाइंग मेरसात को ज्ञापन सौंपा है। महिला का कहना है कि उसके पति ए. ज्ञानप्रगसम एक घर में घुसने के आरोप में जब पुलिस हिरासत में थे तो उन्होंने उसे बताया था कि पुलिस उनके साथ मारपीट कर रही है। बाद में उन्हें पुलिस हिरासत में मृत पाया गया।
मनिमलई का कहना है कि वह जब अंतिम बार अपने पति से मिली थी तो उनकी आंखों के पास चोट के निशान भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications