मुंबई में जबर्दस्त बारिश, रेल व विमान सेवा बाधित
बारिश के कारण विमानों के उड़ान भरने में 25 से 30 मिनट तक की देरी हुई जबकि उपनगरीय ट्रेनें निर्धारित समय से पांच से 15 मिनट की देरी से चल रही थीं। पूरे शहर में सड़कों पर जबर्दस्त जाम लगा हुआ था।
पूरी रात हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके चलते लोगों को अपने दफ्तर पहुंचने में भी परेशानी हुई।
पश्चिम मुंबई के अंधेरी, मलाड, सांताक्रूज, दहीसार और पूर्वी मुंबई के कुर्ला, सियोन, घाटकोपर इलाकों में पानी भर गया।
वेस्टर्न एवं इस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी जाम की स्थिति देखी गई।
गुरुवार शाम को ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे और दक्षिणी मुंबई में 15.6 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछली रात बारिश में तेजी आई और शहर के करीब सभी इलाकों में जबर्दस्त बारिश हुई।
मुंबई मौसम विभाग के मुताबिक शहर में 42.6 मिलीमीटर और उपनगरीय इलाकों में 28.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications