झारखंड में भी खुलेगी ओपन जेल
पुलिस महानिरीक्षक (जेल) सुनील कुमार बरनवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम जल्द ही हजारीबाग में एक ओपन जेल आरंभ करेंगे।"
प्रदेश के जेल विभाग के सूत्रों के मुताबिक सरकार ने इस सिलसिले में सर्वे का काम भी आरंभ कर दिया है।
जेल विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया, "शुरुआत में हम सीमित कैदियों के लिए ओपन जेल बनाएंगे। इसके लिए कैदियों के अपराध का रिकार्ड देखा जाएगा। यदि हम इसमें सफल होते हैं तो और भी ओपन जेल खोले जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications