यूपी बोर्ड: अब नंबर नहीं ग्रेड मिलेंगे

पांच विषयों में पास तो पास
उत्तर प्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सुधार के लिए ग्रेड प्रणाली शुरू करने का फैसला किया है। यह फैसला सत्र 2010-11 से लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हाई स्कूल के अंक पत्र (मार्कशीट) पर अंकों और डिविजन का उल्लेख होने की बजाय ग्रेड का उल्लेख होगा। इसके अलावा छह में से पांच विषयों में पास होने पर छात्र को उत्तीर्ण माना जाएगा। इस फैसले के पीछे सरकार का मकसद बोर्ड इम्तहान के दौरान छात्रों व अभिभावकों में तनाव को कम करना है।
छात्रों को बड़ी राहत
सत्र 2009-10 में मायावती सरकार ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पहले ही मेरिट सूची जारी न करने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद मेरिट में बने रहने के लिए विद्यालयों के बीच होड़ कुछ कम रही। लेकिन ग्रेडिंग सिस्टम लागू होने से छात्रों को और भी बड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस साल प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में 12 लाख से ज्यादा छात्र फेल हुए थे। सरकार के इस फैसले के बाद कम से कम ऐसे छात्रों को इम्तहान के समय बुखार नहीं आयेगा।


Click it and Unblock the Notifications