भारत को नहीं सौपेंगे आरोपी: पाक

यह बात पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते वक्त कही। मलिक ने कहा, "मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि सिर्फ एक वारंट के आधार पर मुंबई हमलों के एक भी आरोपी को पाकिस्तान भारत के हवाले नहीं करेगा। उनके साथ यही पाकिस्तान के कोर्ट में न्याय किया जाएगा।"
विदेश राज्य मंत्री भी बोले
इस मामले में कई अंतर्राष्ट्रीय रुकावटें भी हैं। अगर इंटरपोल भी ऐसी कोई सिफारिश करता है, तो भी सरकार सोच समझ कर ही फैसला लेगी। विदेशी मामलों के राज्य मंत्री महिलक अमद खान ने भी इस बात पर बल दिया है कि मुंबई हमले के आरोपियों की सूची में शामिल पाकिस्तानी नागरिकों को भारत के हवाले नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ केस जरूर दाखिल किया जाएगा, लेकिन उसके लिए भी भारत को और सबूत देने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications