गिलानी ने उठाया कश्मीर का मुद्दा

गिलानी ने उठाया कश्मीर का मुद्दा

जेम्स जोन्स फिलहाल पाकिस्तान की यात्रा पूरी कर भारत में हैं जहां उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की है.

पाकिस्तान में उनके साथ बातचीत के दौरान यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने कहा कि भारत के साथ कश्मीर और पानी के बँटवारे को लेकर विवाद को हल करने की दिशा में पहल करनी चाहिए.

गिलानी का कहना था कि इन मुद्दों का हल निकलने से पाकिस्तान को चरमपंथ और आतंकवाद के ख़िलाफ़ मुहिम कारगर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक जेम्स जोन्स ने कहा कि ओबामा प्रशासन कश्मीर समस्या के समाधान के लिए और भारत-पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता बहाल करने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है.

हालाँकि पिछले हफ़्ते अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कश्मीर मसले पर अमरीकी मध्यस्थता से स्पष्ट इनकार किया था और कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच परस्पर बातचीत से ही तनाव कम हो सकता है.

पाकिस्तान से नई दिल्ली आने पर जेम्स जोन्स ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन के साथ बातचीत की. समझा जा रहा है कि इसमें अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति पर चर्चा हुई.

अगले महीने अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भारत आ रही हैं. इसे देखते हुए जेम्स जोन्स के दौरे को अहम माना जा रहा है.

संभावना है कि शुक्रवार को वह रक्षा मंत्री एके एंटनी और अन्य नेताओं से बातचीत करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+