पाक में सत्ता के चार केंद्र समस्यों की जड़ : मौलवी रहमान
एक टेलीविजन कार्यक्रम में जमियत उलेमा-ए इस्लाम के अध्यक्ष रहमान ने कहा कि समस्याओं का हल नहीं होने के पीछे मूल कारण राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, सर्वोच्च न्यायालय और सेना मुख्यालय के बीच जारी मतभेद है।
एक ऑनलाइन समाचार एजेंसी पर छपी खबर में रहमान ने दूसरे देशों के दबाव में फैसला करने के लिए देश के नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए संसद सबसे बढ़िया मंच है।
उन्होंने यह बात उत्तरी पश्चिमी सीमांत प्रांत में तालिबान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के संदर्भ में कही। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई अमेरिका के दबाव में की जा रही है।
रहमान ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ जंग अमेरिका की अपनी लड़ाई है और उसका पाकिस्तान से कुछ लेना देना नहीं है।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आज अमेरिका का एक अस्त्र बन गया है और वह (पाक) अपने आका (अमेरिका) को खुश करने के लिए काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications