बांध के मुआयने के लिए खालिदा भेज सकती हैं अपना दल
यह बांध मणिपुर में बराक नदी पर प्रस्तावित है। हसीना ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नेता खालिदा पर आरोप लगाया कि वह इस मामले में राजनीतिक फायदा उठाना चाहती हैं।
अवामी लीग के गठन की 50वीं वर्षगांठ पर हसीना ने बुधवार को कहा, "मैंने बीएनपी से आग्रह किया है कि वह अपनी टीम भेजे और संसद में एक रिपोर्ट सौंपे। संसद की स्थायी समिति की एक टीम भी वहां जाएगी और अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।"
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक हसीना ने कहा, "सरकार दोनों रिपोर्टों का अध्ययन करेगी और फिर इस मामले में अगला कदम उठाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications