पटना उच्च न्यायालय के वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
वकीलों के संगठन बार एसोसिएशन, लॉयर्स एसोसिएशन और एडवोकेट एसोसिएशन की समन्वय समिति के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने गुरुवार को बताया कि राज्य के करीब एक लाख वकीलों ने आज कार्यो का बहिष्कार किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के न्यायालयों में पूरी तरह न्यायिक कार्य ठप है।
इधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के लीगल सेल के अध्यक्ष एवं पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एम़ पी़ गुप्ता ने बताया कि राज्य के सभी वकीलों ने अपनी सुरक्षा तथा आए दिन हो रहे हमलों के विरोध में आज से दो दिनों के लिए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है।
उल्लेखनीय है कि अररिया में सहायक लोक अभियोजक देव नारायण मिश्र, बेतिया के अधिवक्ता जितेन्द्र शाही तथा औरंगाबाद के अधिवक्ता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह की हत्या हाल के दिनों में कर दी गई।
अधिवक्ता संघों ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा तथा अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications