लालगढ़ तो माकपा का नाटक है : ममता

ममता ने संवाददाताओं से कहा कि माकपा ने देश में नक्सलवादियों को पैदा किया और अब अपना खोया आधार पाने के लिए व उनके अंत का उपयोग कर रहे हैं।

बनर्जी ने कहा कि अब माकपा लालगढ़ पर कब्जे का दावा कर रही है जो पूरी तरह नाटक है।

बनर्जी ने गुरुवार सुबह लालगढ़ मुद्दे और बजट प्रस्तावों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से भेंट की।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी पर प्रतिबंध के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के फैसले पर उनसे परामर्श के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा,"इस बारे में मुझसे परामर्श नहीं किया गया। मुझे फैसला लिए जाने के बाद इसकी जानकारी मिली।"

बनर्जी ने कहा,"माकपा अपने लाभ के लिए केंद्र का उपयोग कर रही है। मैंने आज प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें माकपा का पक्ष न लेने को कहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+