भोपाल में जमकर बरसे बदरा

इन दिनों मध्य प्रदेश का तापमान और लू के थपड़ो से झुलसाए पड़ा है। हर किसी को मानसून का इंतजार है और मौसम विभाग भी एक दो दिन में मानसून के दस्तक की भविष्यवाणी कर रहा है। बुधवार की शाम को बादलों ने कुछ अपना असर दिखाया था और गुरूवार की शाम पूरी तरह बादलों के नाम रही। इतना ही नहीं जोर से बरसे बादलों ने तो बरसाती माहौल की याद दिला दी।

गुरुवार को दिन में जहां उमस और सूरज की तेजी परेशान कर देने वाली थी वहीं शाम ढलते ही आसमान पर बादलों ने कब्जा कर लिया और गर्जना के बीच बादलों ने अपना पूरा असर दिखा डाला। लगभग एक घंटे हुई बारिश ने पूरे मौसम का मिजाज ही बदल दिया। ठंडी हवाओं ने सुकून दिया तो भोपाल के ताल के किनारे सैलानियों का मेला लगा रहा, जिन्होंने बदले मौसम का पूरा मजा लिया।

भोपाल के अलावा प्रदेश के कई अन्य दूसरे हिस्सों में भी बारिश हुई है, जिसने मौसम की रंगत में कुछ बदलाव ला दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+