ढाका में याद किए गए हबीब तनवीर
तनवीर का पिछले महीने निधन हो गया था। ढाका में हबीब तनवीर की याद में आयोजित एक समारोह में सैयद शमसुल हक, अताउर रहमान, अली जाकिर, सईद अहमद और रामेंदु मजूदार जैसे लोग शामिल हुए।
हबीब तनवीर जब ढाका आए थे तो उन्होंने इन लोगों से मुलाकात की थी। इन लोगों ने इस महान रंगकर्मी को अलग-अलग आयामों में याद किया।
हक ने कहा, "जब हम तनवीर की बात करते हैं तब हमें उनकी रंगमंच से जुड़ी बेहतरीन शैली को याद करना ही पड़ता है। मेरा मानना है कि वह अपने रंगमंच के जरिए मानवता से जुड़े कई दार्शनिक सवालों को छूना चाहते थे। "
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक मजूमदार ने कहा, "एक निर्देशक के तौर पर तनवीर किसी भी कलाकार को निखारने के लिए जाने जाते हैं। वह रंगमंच की दुनिया में हमेशा जीवित रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications