एयर इंडिया ने कर्मचारियों के साथ वेतन कटौती के मसले पर चर्चा की
एक युनियन नेता ने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रही इस विमानन कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अरविंद जाधव बैठक में उपस्थित थे।
युनियन के नेताओं ने कहा है कि उन्होंने प्रबंधन के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है और वे इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शुक्रवार को जाधव से दोबारा मिलेंगे।
एयर कार्प इंप्लाईज युनियन (एसीईयू)के महासचिव जे.बी.कादियान ने कहा, "हमारे बीच यह सहमति है कि हमारे वेतन में कटौती नहीं की जा सकती। हम अपने सीएमडी से शुक्रवार को दोबारा मिलेंगे। हम मुलाकात के दौरान लागत में कटौती के अन्य उपाय सुझाएंगे।"
इस बीच अधिकारियों ने कहा है कि एयर इंडिया एक ऐसी समिति के गठन पर विचार कर रही है, जो कंपनी के वर्तमान वित्तीय संकट के कारणों का पता लगाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications