प्रधानमंत्री का प्रोड्यूसरों को फिल्म उद्योग के संरक्षण का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने कहा,"पाइरेसी हमारे लिए मौत के समान है। प्रधानमंत्री को कड़े पाइरेसी विरोधी कानूनों से इसे रोकना चाहिए। प्रधानमंत्री ने हमसे बहुत स्पष्ट कहा कि वह फिल्म उद्योग के संरक्षण के लिए सब कुछ करेंगे।"
भट्ट ने आईएएनएस से कहा,"मैंने उनसे पूछा कि फिल्म उद्योग के लिए उनका क्या संदेश है। प्रधानमंत्री ने कहा,"ऊंचा सोचें। मैं चाहता हूं कि भारतीय सिनेमा विकास करे।" हम बहुत प्रसन्न होकर वापस लौटे।"
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य निर्माता अमित खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2006 में गठित सूचना, संचार और मनोरंजन समिति की सिफारिशों पर भी विचार करने का वादा किया।
खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस पर आश्चर्य जताया कि इन सिफारिशों पर अभी कुछ भी नहीं किया गया।
निर्माता मुकेश भट्ट और मनमोहन शेट्टी प्रतिनिधिमंडल के दो अन्य सदस्य थे। इन लोगों ने बाद में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications