बलात्कार के आरोपी पुलिसकर्मियों को नहीं पहचान पाई पीड़ित महिला
दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता राजन भगत ने कहा, "पीड़ित महिला को आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान में मदद करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उसके बयान के पुनर्परीक्षण के दौरान विरोधाभास पाया गया और उन विरोधाभासों का परीक्षण किया जा रहा है।"
पुलिस की अपराध शाखा के एक सूत्र ने कहा, "महिला चार पुलिसकर्मियों को नहीं पहचान सकी। वह बलात्कार के स्थान के बारे में भी नहीं बता सकी। अपनी जांच में हमने यह भी पाया है कि थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महिला के साथ कथित बलात्कार के समय थाने में उपस्थित नहीं थे।"
पुलिस सूत्रों ने कहा है कि अब वे फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
महिला ने आरोप लगाया था कि इंद्रपुरी पुलिस थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार और चार सिपाहियों ने सोमवार को अपराह्न् पुलिस थाने की इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित एक हवालात के अंदर उसके साथ बलात्कार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications