महिला मित्र से मिलने के लिए हफ्ते भर गायब रहे गवर्नर
रिपब्लिकन सैनफोर्ड 18 जून को अपने परिवार या कार्यालय के किसी कर्मचारी को बताए बिना ही गायब हो गए थे। बुधवार सुबह पत्रकारों के सामने उन्होंने अर्जेटीना की एक महिला के साथ अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा किया।
सैनफोर्ड ने कहा कि वह महिला के साथ अपने संबंध को खत्म करने अर्जेटीना गए थे। उन्होंने कहा, "सच बात यह है कि मैं अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहा हूं। मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को तकलीफ पहुंचाई है।"
कभी सैनफोर्ड को अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में देखा जाता था। उन्होंने कहा है कि वह रिपब्लिकन पार्टी की गवर्नर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा कि राज्य के गवर्नर पद से वह इस्तीफा देंगे या नहीं।
उन्होंने कहा कि अर्जेटीना की महिला को वह पिछले आठ वर्षो से जानते हैं लेकिन उसके साथ पिछले वर्ष ही प्रेम प्रसंग आरंभ हुआ था। सैनफोर्ड ने पत्रकारों को यह नहीं बताया कि उनकी पत्नी उनसे तलाक पर विचार कर रही हैं अथवा नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications