असम के राज्यपाल शिवचरण माथुर नहीं रहे
असम सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि 83 वर्षीय माथुर ने फोर्टिस अस्पताल में शाम 8.10 मिनट पर अंतिम सांस ली।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल ने शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जिस पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जल्दी ही उनका निधन हो गया।
माथुर इस महीने में पहले भी बीमार पड़े थे और 18 जून को एस्कोर्ट अस्पताल में भर्ती हुए थे।
माथुर के परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।
उन्होंने पिछले वर्ष जुलाई में असम के राज्यपाल का पदभार संभाला था लेकिन इस दौरान वे कई बार बीमार पड़े।
राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे माथुर के शोक में शुक्रवार को असम में अवकाश घोषित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications