रक्षा वेतन समिति ने प्रधानमंत्री को प्रस्तुतिकरण दिया
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली सचिवों की समिति ने 'एक रैंक एक पेंशन' मामले पर प्रधानमंत्री के सामने एक प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षामंत्री ए.के.एंटनी, गृहमंत्री पी.चिदंबरम और कार्मिक राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण उपस्थित थे।
छठे वेतन आयोग में एक रैंक एक पेंशन की मांग ठुकराए जाने के विरोध में कई पूर्व सैनिकों द्वारा अपने पदक लौटाने के बाद सरकार ने इस समिति का गठन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications