भारत-पाक वार्ता की तारीख तय करने की कवायद आरंभ
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक इन दिनों इसी सिलसिले में इस्लामाबाद आए हुए हैं। दोनों देशों के बीच वार्ता के एजेंडे व उसकी तारीख तय करने के लिए वह पाकिस्तानी अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। मलिक ने इसी संबंध में मंगलवार को भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन से नई दिल्ली में बातचीत की थी।
एक ऑनलाइन समाचार एजेंसी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बसित के हवाले से कहा है कि भारत-पाक वार्ता का एजेंडा और इसकी तारीख अभी भी तय करना बाकी है।
सूत्रों के मुताबिक मलिक विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से दोनों के बीच वार्ता के दौरान उठाए जाने वालों मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तरीय बातचीत अगले सप्ताह हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications