महिला का बाल काटकर अर्धनग्न अवस्था में घुमाया
जिले के कप्तानगंज थाना-प्रभारी ओमप्रकाश चौहान ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि घटना सिरसिया गांव की है, जहां बुधवार को पति पर चोरी के आरोप में बरफी देवी की गांव के दबंगों मनबोध कुमार, मुनीष कुमार, राम बचन व उनके दो साथियों ने पहले चारपाई में बांधकर पिटाई की, फिर उसके बाल काटकर अर्धनग्न स्थिति में गांव में घुमाया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि जिसने भी दबंगों के इस कृत्य का विरोध किया उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पीटने के लिए दौड़ाया।
चौहान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मनबोध और मुनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications