असम में बंद से जनजीवन प्रभावित
सुरक्षा बलों द्वारा भारी संख्या में कथित तौर पर विद्रोहियों की हत्याओं के विरोध में उल्फा ने 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
बंद का असर इस कदर देखा गया कि सड़कों से गाड़ियां पूरी तरह नदारद रही, दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में ताले जड़े रहे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "अभी किसी अप्रिय घटना की जानकरी नहीं मिली है।"
ज्ञात हो कि सुरक्षा बलों ने पिछले तीन महीनों में उल्फा, एनडीएफबी और दिमा हलाम दाओगह (डीएचडी) के 50 अलगाववादियों को मार गिराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications